*🥀 शहीद का बयान🥀*
_🌟अल्लाह तआला फरमाता है_
*(ولا تقولوا لمن يقتل في سبيل الله اموات بل احياء و لكن لا تشعرون.*
*जो अल्लाह की राह में कत्ल किए गए,उन्हें मुर्दा ना कहो बल्कि वह जिंदा हैं मगर तुम्हें खबर नहीं।*
*(📚پارہ 2،البقرة:154،)*
*🌟और फरमाता है*
*ولا تحسبن الذين قتلوا في سبيل الله امواتا بل احياء عند ربهم يرزقون. فرحين بما اتاهم الله من فضله ويستبشرون بالذين لم يلحقوا بهم من خلفهم الا خوف عليهم ولا هم يحزنون. يستبشرون بنعمة من الله و فضل وأن الله لا يضيع اجر المؤمنين.*
*जो लोग राहे खुदा में कत्ल किए गए उन्हें मुर्दा ना गुमान कर बल के वह अपने रब के यहां जिंदा हैं उन्हें रोजी मिलती है,अल्लाह तआला ने अपने फजल से जो उन्हें दिया उस पर खुश हैं और जो लोग बाद वाले उनसे अभी ना मिले उनके लिए खुशखबरी के तालिब कि उन पर ना कुछ खौफ है और ना वह गमगीन होंगे अल्लाह की नेअमत और फजल की खुशखबरी चाहते हैं और यह कि इमान वालों का अज्र अल्लाह जाएअ नहीं फ़रमाया।*
_(📚پ4،آل عمران:169-171)_
*हदीस :*
_इमाम अहमद की रिवायत जाबिर रदी अल्लाहु अन्हू से है हुजूर सल्लल्लाहो तआला अलेही वसल्लम ने फ़रमाया:_
*"ताऊन से भागने वाला उसके मिस्ल है जो जिहाद से भागा और जो सब्र करे उसके लिए शहीद का अज्र है।*
_(📚 المسند، للإمامامام احمد بن حنبل، الحديث:14881,ج5,ص142،)_
*हदीस:*
_احمد و نسائي عرباض بن ساريه رضي الله تعالى عنه سے راوی حضور صلی اللہ تعالی علیہ وسلم ارشاد فرماتے ہیں:_
*"जो ताऊन में मरे उनके बारे में अल्लाह ताला के दरबार में मुकद्दमा पेश होगा शोहदा कहेंगे, यह हमारे भाई हैं यह वैसे ही कत्ल किए गए हैं जैसे हम। और बिछोनों पर वफात पाने वाले कहेंगे यह हमारे भाई हैं यह अपने बिछोनों पर मरे जैसे हम। अल्लाह ताला फरमाएगा: "उन के जख्म देखो अगर उनके जख्म मक्तुलीन के मुसाबह हों तो यह उन्हीं में से हैं और उन्हीं के साथ हैं। देखेंगे तो उनके जख्म शोहदा के जख्म से मुसाबह होंगे शोहदा में शामिल कर दिए जाएंगे*
_(المسند،لامام احمد بن حنبل، الحديث:17159،ج6،ص86،)_
======================

Nice post 👌👌
ReplyDelete